केजरीवाल को EC का नया नोटिस

Saturday, Jan 24, 2015 - 12:35 PM (IST)

नई दिल्ली: आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनाव आयोग का नया नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि उत्तमनगर में आयोजित जनसभा में केजरीवाल ने लोगों से कहा था कि राजनीतिक पार्टियों से पैसा ले लो लेकिन वोट सिर्फ उनकी पार्टी को दो। भाजपा और कांग्रेस ने इस बयान को मतदाताओं को पैसा लेने के लिए उकसाने वाला बताया है।


उत्तमनगर के मोहन गार्डेन में आयोजित जनसभा में केजरीवाल ने लोगों से कहा कि यह चुनाव का टाइम है। बीजेपी और कांग्रेस वाले पैसे देने आएंगे। मना मत करना। पैसे ले लेना। अपना ही पैसा है, लूट रखा है इन्होंने। और कोई पार्टी पैसे देने न आए तो उनके दफ्तर जाकर ले लेना। दोनों पार्टियों से पैसे लेना, लेकिन वोट आम आदमी पार्टी को देना। भाजपा और कांग्रेस ने इस बयान को दिल्ली की जनता का अपमान बताया है। 

Advertising