दिल्ली के चुनावों को हल्के में न लें भाजपा वर्कर: अमित शाह

Monday, Jan 19, 2015 - 01:46 AM (IST)

नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज पार्टी वर्करों को बताया  कि दिल्ली के चुनाव एक परीक्षा की तरह हैं जिसे हल्के में नहीं लिया जा सकता और विश्वास व्यक्त किया कि भगवा पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। 

शाह ने कहा कि जिस ढंग से मोदी सरकार ने 7 महीनों में काम किया है वह यू.पी.ए. सरकार द्वारा किए गए सभी गलत कामों को खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि राजग सरकार सही दिशा में आगे बढ़ रही है। शाह ने यहां पार्टी वर्करों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा का कोई विकल्प नहीं। भाजपा को जीतना होगा और वह जीतेगी। मैं यहां आपको बताने आया हूं कि हम दिल्ली में कैसे जीतेंगे। यह हमारे लिए एक परीक्षा है। मोदी के नेतृत्व को देश भर में स्वीकार किया गया है। फिर भी उन्होंने स्पष्ट किया कि 7 फरवरी के चुनावों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। 
 
Advertising