शाजिया इल्मी बोलीं, मैं दिल्ली विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ूंगी

Friday, Jan 16, 2015 - 04:11 PM (IST)

 नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी को छोड़ बीजेपी का दामन थामने के बाद शाजिया इल्मी ने कहा कि अब मुझे जनता की सेवा करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि चुनाव लडऩे का कोई इरादा नहीं है मैं देश की सेवा करूंगी। प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए शाजिया ने कहा कि नरेंद्र मोदी का स्वच्छता अभियान अच्छा है।

 इस मौके पर भाजपा के दिल्ली प्रभारी प्रभात झा ने उन्हें भाजपा में शामिल हाेने के लिए शुभकामनाएं दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी को ताकत और ऊर्जा मिली है। इससे पहले शाजिया ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की थी। भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय ने भी उनका पार्टी में स्वागत किया है।

Advertising