त्रिपुरा की दुल्हन ने बनाया शादी के गाऊन के सबसे लम्बे पल्लू का रिकार्ड

Thursday, Jan 15, 2015 - 07:12 AM (IST)

नई दिल्ली : जब कनिका देबबर्मा दिसम्बर की एक धुंध भरी सुबह में गिरजाघर से निकल कर चली तो उसके दिमाग में ऐसा कोई विचार नहीं था कि वह त्रिपुरा के एक दूर-दराज गांव में अपने पीछे एक रिकार्ड छोड़ चली है। 

इंजीनियरिंग स्टूडैंट कनिका ने गुलाबी रंग का गाऊन पहन रखा था जिसका पल्लू 110 मीटर लम्बा था जो भारत में किसी दुल्हन द्वारा पहना जाने वाला शादी के गाऊन का सबसे लम्बा पल्लू बताया जा रहा है। दरअसल पल्लू इतना लम्बा था कि उसको 100 से अधिक लोगों द्वारा पकडऩा पड़ा। 
 
Advertising