पिछले दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा के थे सबसे ज्यादा करोड़पति

Wednesday, Jan 14, 2015 - 05:51 AM (IST)

नई दिल्ली (अनस): 2013 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा में सबसे ज्यादा करोड़पति विधायक थे। पार्टी के कुल जीते हुए 31 विधायकों में 30 विधायक करोड़पति थे। यही नहीं, सबसे ज्यादा आपराधिक पृष्ठभूमि वाले विधायकों की संख्या भी भाजपा में ही ज्यादा थी।

लोकतांत्रिक सुधार एसोसिएशन के अनुसार 17 विधायक ऐसे थे जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हुए थे। आम आदमी पार्टी में जहां 12 विधायक करोड़पति थे वहीं 3 विधायक ऐसे थे जिन पर आपराधिक मामले दर्ज थे। जहां तक कांग्रेस पार्टी का सवाल है तो पार्टी के 7 विधायक करोड़पति जबकि 2 पर आपराधिक मामले दर्ज थे।

Advertising