मैं कांग्रेस किसी भी हाल में नहीं छोडूंगा: हुड्डा

punjabkesari.in Monday, Jan 12, 2015 - 09:33 PM (IST)

नई दिल्ली: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश कांग्रेस में व्याप्त गुटबाजी और पार्टी में कुछ धड़ों की खिलाफत के मद्देनकार अलग राजनीतिक दल गठित करने की मीडिया रिपोर्टों अटकलों और अफवाहों का पटाक्षेप करते हुए आज कहा कि वह पार्टी के वफादार सिपाही हैं और इससे अलग होने के बारे में कभी सोच भी नहीं सकते। 

हुड्डा ने यहां अपने निवास पर पार्टी के सहयोगियों के लिए आयोजित दोपहर के भोजन के दौरान मीडिया के साथ बातचीत में उनके पार्टी छोडऩे तथा नया राजनीतिक दल गठित करने सम्बंधी खबरों को मनगढ़ंत और बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के वफादार सिपाही हैं और इसमें ही रहेंगे। पार्टी छोडऩे का सवाल ही नहीं उठता। 
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अन्य कोई जिम्मेदारी सौंपे जाने तक प्रदेश पार्टी में सक्रिय रहेंगे तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी और इसके नेतृत्व में पूरा विश्वास है। उल्लेखनीय है कि गत राज्य विधानसभा चुनावों में कांग्रेस जहां तीसरे स्थान पर खिसक गई थीं वहीं राज्य में पार्टी की सरकार का मुख्यमंत्री के रूप में दस साल तक नेतृत्व करने के बाद हुड्डा को पार्टी में गुटबाजी के चलते विधायक दल के नेता का सम्मान तक नसीब नहीं हो सका। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News