स्मृति ईरानी एक बार फिर विवादों में!

Saturday, Jan 10, 2015 - 10:27 AM (IST)

नई दिल्ली: स्मृति ईरानी का मानव संसाधन विकास मंत्रालय एक बार फिर से विवादों में है। एक विवादित उद्योयगपति को हैदराबाद की यूनिवर्सिटी का कुलपति बनाने पर विवादों के घेरे में है।

हैदराबाद की मौलाना आजाद नेशनल यूनिवर्सिटी के नए कुलपति के तौर पर उद्योगपति और परसोली कॉरपोरेशन लिमिटेड के सीईओ जफर सरेशवाला को नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

आरोप लगाया जा रहा है कि सेबी ने जफर की कंपनी को नियमों के उल्लंघन का दोषी ठहराया और पंजीकरण रद्द कर दिया गया। एक अन्य मामले में भी उनकी कंपनी से जुड़े अधिकारियों पर पूंजी बाजार से सात साल के लिए रोक लगाने की बात थी। आरोप लगाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करीबी के चलते ही उनकी नियुक्ति हुई है। 

 

 

Advertising