पूर्व मुख्यमंत्री नहीं खोल रहीं अपने चुनावी पत्ते

Saturday, Jan 10, 2015 - 04:39 AM (IST)

नई दिल्ली (अशोक): पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित दिल्ली विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक तथा पार्टी की राजनीति की धुरी बनी रहेंगी। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस हाईकमान ने शीला दीक्षित को आक्सीजन दे दी है, इससे पूर्व मुख्यमंत्री उत्साहित हैं लेकिन अभी वह अपने पत्ते नहीं खोल रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जैसे-जैसे दिल्ली में राजनीति का बुखार चढ़ेगा शीला अपने अंदाज में सामने आएंगी।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्षा के गंगाराम अस्पताल में भर्ती होने से पहले उनकी शीला दीक्षित से लंबी चर्चा हुई थी। दीक्षित कांग्रेस अध्यक्षा का कुशलक्षेम पूछने गई थीं और इस बहाने दिल्ली की राजनीति पर भी चर्चा कर आईं। तब से शीला दीक्षित लगातार 10 जनपथ के सम्पर्क में हैं।

बताया जाता है कि शीला दीक्षित द्वारा सक्रिय राजनीति से दूर रहने की बात से सोनिया गांधी ने अपनी नाराजगी प्रकट की। सूत्रों के अनुसार सोनिया ने उनसे आगामी चुनाव के दौरान अपनी पैनी नजर बनाए रखने की बात कही है।

Advertising