क्या भारत की जनसंख्या नीति बदल गई: कांग्रेस

Thursday, Jan 08, 2015 - 01:34 AM (IST)

नई दिल्ली : हिंदू महिलाओं को कम से कम चार बच्चे पैदा करने की सलाह देने वाले सांसद साक्षी महाराज पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साफ करना चाहिए कि क्या ‘मेक इन इंडिया प्लस 4’ भारत की जनसंख्या नीति है। 

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री के स्पष्टीकरण की जरूरत है क्योंकि आखिरकार ‘‘साक्षी महाराज 1.25 अरब जनता में से केवल 750 लोगों के एक समुदाय के विशिष्ट नागरिक हैं। और इसलिए यह बहुत गंभीर मुद्दा है।’’ सिंघवी ने भाजपा के चुनावी नारे ‘अबकी बार, मोदी सरकार’ पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘अबकी बार, बच्चे चार क्या भाजपा ने हमारी जानकारी के बिना भारत की जनसंख्या नीति बदल दी है?’’ 
 
Advertising