प्रवासी भारतीय दिवस- पीएम मोदी आज जाएंगे गुजरात

Wednesday, Jan 07, 2015 - 01:30 PM (IST)

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ जनवरी से शुरू हो रहे तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस में हिस्सा लेने के लिए आज गुजरात आएंगे। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में आज से 13वां प्रवासी भारतीय दिवस शुरू हो रहा है।

 

सूत्रों के अनुसार चार दिन चलने वाले इस समारोह में विभिन्न व्यवसाय से करीब 500 बैठकें होंगी। मोदी गुरुवार को सुबह प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन करेंगे। गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

Advertising