सीमा पार से फायंरिग के कारण वैष्णोदेवी में श्रद्धालुओं की संख्‍या घटी

Friday, Jan 02, 2015 - 07:06 PM (IST)

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में अभूतपूर्व बाढ़ और सीमा पार से रिकार्ड फायंरिग के कारण 2013 के मुकाबले 2014 में मां वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में करीब 15 लाख की गिरावट दर्ज की गई है। सूत्रों ने आज यहां बताया कि वर्ष 2013 के 92.43लाख यात्रियों के मुकाबले वर्ष 2014 में 14.78 लाख की कमी के साथ सिर्फ 77.65 लाख यात्रियों ने रेयासी जिले के कटरा स्थित मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। जम्मू-कश्मीर में बाढ़ और सीमा पार से हुई रिकार्ड फायरिंग के कारण वैष्णो देवी के तीर्थयात्रियों, की संख्या में कमी आई है। 
 
वर्ष 2013 के 92 लाख 43 हजार 574 के मुकाबले वर्ष 2014 में 77 लाख 65 हजार 433 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए।  वर्ष 2011और 2012 में इस तीर्थस्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं की सख्या एक करोड से भी ज्यादा थी। सितंबर 2014 में तेज बारिश के कारण बाढ़ आई बाढ़ थी। इस माह पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले चार लाख 12 हजार 321 यात्रियों की संख्या में कमी आई। सितंबर 2013 में आठ लाख 32 हजार 183 तीर्थयात्रियों के मुकाबले 2014 में इसी माह में चार लाख 19 हजार 862 श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी भवन के दर्शन किए।

 

Advertising