मोहाली गैंगवार : पुलिस ने दबोचा 1 और आरोपी

Wednesday, Nov 16, 2016 - 10:47 AM (IST)

मोहाली(राणा) : फेज-8 में गोली चलाने वाले 1 गैंग के सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा पकड़े गए आरोपी की पहचान नीटू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली थी की चंडीगढ़ सैक्टर-43 कोर्ट में गोली कांड का आरोपी निटू आया हुआ है जिसके बाद पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और आरोपी को कोर्ट से दबोच लिया। वहीं पुलिस अभी तक इस केस के मुख्य आरोपी को नहीं दबोच पाई है और न ही उसके बारे में कोई सुराग जुटा पाई है। 
 

Advertising