बर्फबारी में घूमती कश्मीरी लड़कियों की सैनिक ने बनाई वीडियो, हो रहा है विरोध

Saturday, Dec 15, 2018 - 12:13 PM (IST)

श्रीनगर: सेना के एक जवान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें बर्फकारी के बीच सडक़ पर दो कश्मीरी युवतियां पारंपरिक पौशाक में जा रही हैं। इस बात को लेकर अब हंगामा मच गया है। लोग इसका विरोध कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि वीडियो लड़कियों की मर्जी के बिना बनाया गया है।


पन्द्रह सैकेंड के इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो लड़कियां कश्मीरी परिधान पहने और हाथों में सब्जी की टोकरी लिये जा रही हैं। हल्की बर्फबारी हो रही है और उनके बैकग्राउंड में एक सैनिका वीडियो बना रहा है। वीडियो टिक-टाक नामक की सोशल नेटवर्किंग पर अपलोड किया गया है।
 
 

Monika Jamwal

Advertising