पुंछ में एलओसी के पास विसफोट, सेना का जवान घायल

Friday, May 31, 2019 - 07:51 PM (IST)

जम्मू : पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग फटने से सेना का एक जवान घायल हो गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार जवान रूटीन पेट्रोलिंग पर था कि दुर्घटनावश उसका पैर माइन पर पड़ गया और विसफोट हो गया। घायल की पहचान मेजर विक्रम आजाद के तौर पर हुई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जिसके बाद बेहत्तर इलाज के लिए उन्हें उधमपुर के कमान अस्पताल में भेज दिया गया।
 
 

Monika Jamwal

Advertising