पुंछ जिले में बाढ़ फंसे दो लोगों को बचाने देवदूत बनकर पहुंचे सेना के जवान, उफनती नदी से बाहर निकाला

Monday, Jul 18, 2022 - 03:20 PM (IST)

जम्मू :जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना ने बेतार नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद फंस गए दो लोगों को सोमवार को बचाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि दो लोग नदी पार कर रहे थे, लेकिन अचानक बाढ़ आने से वह फंस गए। वे नदी के बीच एक बड़ी चट्टान पर किसी तरह पहुंचे। इसके बाद, स्थानीय लोगों ने सेना को घटना की जानकारी दी।

 

अधिकारियों ने बताया कि सेना की दुर्गा बटालियन के सैनिकों ने बचाव अभियान चलाया और दोनों को बचाया।

Mohit

Advertising