उड़ी मे पैर फिसलने से  जवान की मौत, सेना ने दी श्रद्धांजलि

Monday, Apr 20, 2020 - 06:25 PM (IST)

श्रीनगर: नार्थ कश्मीर के उड़ी सेक्टर में एक जवान की मौत हो गई। जवान की पहचान नायक उत्तम सिंह के तौर पर हुई है। सेना ने आज उन्हें अंतिम विदाई दी।  उनके शव को अंतिम संस्कार हेतु उनके पैतृक गांव भेज दिया गया। 


जानकारी के अनुसार जवान एक पोर्टर के साथ बर्फ से ढकी बोनियार पोस्ट की तरफ जा रहा था कि पैर फिसलने से गिर गया। उनके शव को काफी यत्नों के बाद निकाला गया। वहीं पोर्टर को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसका ईलाज चल रहा है।
 
 

Monika Jamwal

Advertising