सेना के मेजर का अनोखा हुनर, बना डाला ऐसा डिवाइस, जिससे एक साथ ढेर हो सकते हैं कई टारगेट

Tuesday, Mar 19, 2024 - 03:43 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय सेना के एक मेजर ने एक अनोखा कारनाम कर दिखाया है। उन्होंने एक ऐसा डिवाइस बनाया है, जिससे एक साथ कई ठिकाने तबाह हो सकते हैं। साथ ही इसकी मदद से सेना के जवानों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी। भारतीय सेना ने एक बयान जारी करते हुए इस उपलब्धि के बारे में बताया है। 


भारतीय सेना ने बयान जारी करते हुए बताया कि सेना की कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स के मेजर राजप्रसाद आरएस ने एक ऐसा डिवाइस बनाया है, जिसकी मदद से एक साथ कई लक्ष्यों को तबाह किया जा सकता है। डिवाइस की खासियत है कि सेना के जवान इस वायरलेस डिवाइस की मदद से दूर से ही लक्ष्यों को तबाह कर सकते हैं।

इस डिवाइस को 'पोर्टेबल मल्टी टारगेट डेटोनेशन डिवाइस' नाम दिया गया है। सेना ने बताया कि इस डिवाइस को पेटेंट मिलने के बाद सेना में शामिल भी कर लिया गया है। 

 

 

 

 

Radhika

Advertising