आर्मी मेजर ने सर्विस पिस्तौल से की खुदकुशी

Friday, Dec 16, 2016 - 11:56 AM (IST)

जम्मू: सेना की अधिकारी ने अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार मेजर अनिता कुमारी (36) निवासी चम्बा हिमाचल प्रदेश ने बड़ी ब्राहम्णा स्थित अपने अधिकारिक निवास पर सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली।

उन्होंने गोली सिर में मारी। मेजर कुमारी हिमाचल के चम्बा की रहने वाली हैं और मौजूदा समय में 259 कंपनी फील्ड स्पलाई डिपो बड़ी ब्राहम्णा में तैनात थीं। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया पर उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Advertising