श्रीनगर के लाल चौक में में सेना ने चलाया कासो

punjabkesari.in Thursday, Jul 18, 2019 - 07:13 PM (IST)

श्रीनगर : ग्रीष्मकालानी राजधानी श्रीनगर के मुख्य व्यवासायिक केन्द्र लालचौक से सटे आबी गुजर इलाके में गुरुवार को सेना, पुलिस और स्पेशल आपरेशन ग्रुप के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया। सेना की त्वरित कार्रवाई को देख स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। लाल चौक के साथ लगते आबी गुजर में तलाशी अभियान चलाते हुए जवानों ने वहां स्थित हाउस बोट में भी जांच की। सेना का यह अभियान करीब दो घंटे तक चला। इस दौरान क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही बाधित रखी गई।


सैन्य सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। विश्वसनीय सूत्रों से मिली इस जानकारी के बाद सेनाए पुलिस और पुलिस के ही स्पेशल आपरेशन ग्रुप के जवान क्षेत्र में पहुंच गए और उन्होंने पोजीशन ले ली। मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। सेना के जवानों ने आबी गुजर इलाके के मकानों व हाउसबोट की तलाशी ली। यह अभियान करीब दो घंटे तक चला परंतु इस दौरान सुरक्षाबलों के हाथ कुछ नहीं लगा। अभियान के पूरा होते ही जवान वहां से लौट गए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News