पुंछ में सेना के जवान ने आत्महत्या की

Friday, Aug 21, 2020 - 06:31 PM (IST)

जम्मू : जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे अग्रिम इलाके में पदस्थ सेना के एक जवान ने शुक्रवार को अपनी ही राइफल से खुद को कथित तौर पर गोली मार कर आत्महत्या कर ली। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मनकोट सेक्टर में जवान ने खुद को गोली मारी तब आवाज सुन कर वहां पहुंचे अन्य सैनिकों ने उसे खून से लथपथ पाया। जवान को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह जवान 39 राष्ट्रीय रायफल्स में अपनी सेवा दे रहा था।  पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
 

Monika Jamwal

Advertising