बर्फबारी में गर्भवती के लिए देवदूत बनकर आई सेना, मुश्किलों को चीरकर पहुंचाया अस्पताल

punjabkesari.in Monday, Feb 11, 2019 - 01:09 PM (IST)

श्रीनगर (मजीद) : कश्मीर में भारी बर्फबारी के बीच समय रहते मिली थलसेना की मद्द से एक गर्भवती महिला ने जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया है। थलसेना सही समय पर महिला की मदद के लिए सामने आई और उसे उत्तर कश्मीर के बांडीपुरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  अधिकारियों ने बतया कि बांदीपुर में थलसेना की पनार शिविर के कंपनी कमांडर को एक ग्रामीण ने फोन किया और उसने अपनी गर्भवती पत्नी गुलशाना बेगम को अस्पताल ले जाने के लिए सेना की मद्द मांगी। 

PunjabKesari


उन्होंने बताया कि भारी बर्फबारी होने के कारण मौसम काफी खराब था। तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस कम था। बर्फबारी के कारण सडक़ें बर्फ से पूरी तरह ढकी हुई थीं जिससे गाडिय़ों की आवाजाही नामुमकिन हो गई थी। लेकिन महिला को अस्पताल ले जाना जरूरी था। ऐसे में बांडीपुरा राष्ट्रीय राइफल्स के जवान भारी बर्फबारी और सडक़ों पर मुश्किल हालात को धता बताते हुए कुछ ही समय बाद महिला के घर पर पहुंच गए और सडक़ पर कमर तक जम चुकी बर्फ  से पार पाते हुए उसे ढाई किलोमीटर तक एक स्ट्रेचर पर ले गए।    
इसके बाद सेना के एक एंबुलेंस से महिला को बांडीपुरा जिला अस्पताल ले जाया गया। महिला ने अस्पताल में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। यह घटना आठ फरवरी की है जिसकी सेना ने जानकारी दी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News