कश्मीर की बर्फीली वादियों में देवदूत साबित हो रही है भारतीय सेना, यूं कर रही है लोगों की मदद

punjabkesari.in Tuesday, Feb 15, 2022 - 10:57 PM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर में भारतीयसेना सिर्फ सुरक्षा स्थिति को नहीं संभाल रही है बल्कि लोगों के लिए देवदूत भी साबित हो रही है। बर्फीली वादियों में जब जिन्दगी कठिन हो जाती है तो भारतीय सेना लोगों के लिए मदद का हाथ और साथ लेकर पहुंच जाती है। ऐसा ही वाक्या कश्मीर के बांदीपोरा से सामने आया है।


भारतीय सेना की चिनार कापर्स ने अपने टवीट्र हैंडलर पर एक तस्वीर सांझा की है। सेना के अनुसार बांदीपोरा बर्फीेले इलाके बोराब से उन्होंने एक महिला को अस्पताल पहुंचाया।
सैन्य अधिकारियों को फोन पर जानकारी मिली थी कि गांव की फजली बेगम को हैल्थ हैल्प की जरूरत है। जवानोंने बिना देर किये पैदल डेढ किलोमीर रास्ता बर्फ में चलकर तय किया और महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया।


आपको बता दें कि इससे पहलेभी सेना ने ऐसे कई कार्य किये हैं। सेना ने कई गर्भवती महिलाओं को भी अस्पताल सुरक्षित पहुंचाया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News