लखनपुर में उड़ान भरते ही क्रैश हुआ आर्मी चाॅपर, दो पायलट घायल

Monday, Jan 25, 2021 - 08:36 PM (IST)

जम्मू: गणतंत्र दिवस से पहले बुरी खबर सामने आई है। यह खबर कठुआ के लखनपुर से है। सेना का घु्रब चाॅपर उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हांाकि चाॅपर को उड़ा रहे दोनों पायलट सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों पायलट घायल हैं और उन्हें निकट के अस्पताल में भर्ती किया गया है।


कठुआ के एसएसपी शैलेन्द्र मिश्रा ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दोनों पायलट को घायल अवस्था में सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बात की खबर नहीं मिली है कि दुर्घटना के पीछे कारण क्या रहा। अभी जान माल के नुक्सान की पूरी जानकारी नही। पुलिस और सेना के दल मौके पर रवाना।

Monika Jamwal

Advertising