सेना, असम पुलिस और सीआरपीएफ ने पकड़ा बोडोलैंड का कैडर, कई अवैध हथियार बरामद

Sunday, Oct 13, 2019 - 06:12 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय सेना की चिराग यूनिट, असम पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त सर्च अभियान चलाया। इस अभियान में एक राजू ब्रह्मा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। यह नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (सोंगबीजीत) का प्रशिक्षित स्थानीय कैडर है। उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुए हैं। जिसमें सिंगल बोर राइफल, एके 47 की 10 लाइव राउंड गोलियां और हैंड ग्रेनेड (हथगोला) शामिल हैं।
 

Yaspal

Advertising