मणिपुर में हथियारबंद लोगों ने ईंधन टैंकरों को बनाया निशाना, चालक को मारी गोली

Tuesday, Apr 16, 2024 - 05:46 PM (IST)

नेशनल डेस्क. मणिपुर के तमेंगलोंग जिले में मंगलवार को हथियारबंद लोगों ने कथित तौर पर ईंधन टैंकरों को निशाना बनाया और एक चालक को गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। 


उन्होंने बताया कि इम्फाल को सिलचर से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर केइमी गांव के पास हुई इस गोलीबारी में कम से कम दो ईंधन टैंकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हथियारबंद लोगों ने राजमार्ग पर जा रहे ईंधन टैंकरों को निशाना बनाते हुए पहाड़ी की चोटियों से गोलीबारी की। इस दौरान एक चालक के पैर में गोली लग गई। गोलीबारी करने वालों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। 


उन्होंने बताया कि ईंधन के टैंकरों में गोली लगने से सारा तेल सड़क पर फैल गया। इलाके में अतिरिक्त बल को तैनात किया गया है।
 

Parminder Kaur

Advertising