सशस्त्र सेना झंडा दिवस: राजनाथ का सैनिकों को सलाम, PM मोदी बोले- देश को जवानों पर गर्व

Monday, Dec 07, 2020 - 12:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सशस्त्र सेनाओं के जवानों की वीरता को सलाम किया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस' हमारे सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है। पीएम मोदी ने लिखा कि भारत को अपने वीर जवानों की वीरत, उनके सेवा भाव व निस्वार्थ बलिदान पर गर्व है। प्रधानमंत्री ने लिखा कि आइए, हम हमारी सेनाओं के कल्याण में योगदान दें। यह कार्य हमारे कई बहादुर कर्मियों और उनके परिवारों की मदद करेगा।'

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ ने ट्वीट किया कि 'सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और सेवा को सलाम करता हूं। यह दिन हमें पूर्व सैनिकों, युद्ध में घायल सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए हमारे महान कर्तव्य की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवा दी। बता दें कि देश की रक्षा के लिए सीमा पर बहादुरी से लड़ने वाले सैनिकों के सम्मान में भारत 1949 से 7 दिसंबर को ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस' के तौर पर मनाता है। इस दिन भारतीय सेना अपने बहादुर जवानों के कल्याण के लिए लिए भारत की जनता से धन संग्रह करती है।

Seema Sharma

Advertising