Arjun Tendulkar Net Worth:100 करोड़ का बंगला और करोड़ों की कारें और..., सचिन तेंदुलकर के बेटे और बहू की Net Worth जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 12:07 PM (IST)
नेशनल डेस्क: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इस साल 5 मार्च 2026 को सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू को भी शादी का न्योता दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस युवा जोड़े की नेटवर्थ कितनी है। दोनों कितनी संपत्ति के मालिक हैं? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शादी का न्योता देने के बाद अब फैंस यह जानने को उत्सुक हैं कि इस युवा जोड़े की अपनी कमाई और नेटवर्थ कितनी है।

22 करोड़ के मालिक हैं अर्जुन तेंदुलकर
26 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं। भले ही अर्जुन ने एक बेहद रईस परिवार में जन्म लिया हो, लेकिन उन्होंने क्रिकेट के जरिए अपनी अलग पहचान और संपत्ति बनाई है। विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन की कुल नेटवर्थ ₹21-22 करोड़ के आसपास है। इसके अलावा अर्जुन साल 2021 से IPL का हिस्सा हैं। मुंबई इंडियंस ने उन्हें ₹20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था, जो बाद में ₹30 लाख हुआ। पिछले 5 सालों में उन्होंने IPL से लगभग ₹1.40 करोड़ कमाए हैं।वहीं IPL 2026 में अर्जुन को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ट्रेड किया है, जिससे उनके करियर और ब्रांड वैल्यू में और उछाल आने की उम्मीद है। घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए रणजी और अन्य टूर्नामेंट खेलकर वे सालाना लगभग ₹10-15 लाख की कमाई करते हैं।

सानिया चंडोक: तेंदुलकर परिवार की होने वाली बहू की नेटवर्थ
अर्जुन की होने वाली पत्नी सानिया चंडोक खुद एक सफल उद्यमी हैं और उनका पारिवारिक बिजनेस साम्राज्य अर्जुन की नेटवर्थ से कहीं बड़ा है। सानिया, दिग्गज उद्योगपति रवि घई की पोती हैं। उनका परिवार ग्रेविस ग्रुप (Graviss Group) का मालिक है, जिसका सालाना रेवेन्यू (FY24) ₹624 करोड़ से अधिक रहा है। फेसम बिजनेस ब्रांड 'ब्रुकलिन क्रीमरी', 'बास्किन-रॉबिंस' (भारतीय फ्रैंचाइज़ी) और मुंबई का प्रतिष्ठित 'इंटरकॉन्टिनेंटल होटल' इसी ग्रुप के अधीन हैं।
सानिया ने बनाई स्वतंत्र पहचान
सानिया मुंबई में 'मिस्टर पॉज़ पेट स्पा एंड स्टोर' (Mr. Paws) की डायरेक्टर हैं, जिसमें उन्होंने लगभग ₹90 लाख का निवेश किया है। उनकी व्यक्तिगत नेटवर्थ ₹8-40 लाख (एक्टिव बिजनेस इनकम) बताई जाती है, लेकिन वे अरबों की विरासत की उत्तराधिकारी हैं।
लग्जरी लाइफ और ₹100 करोड़ का बंगला
शादी के बाद यह जोड़ा मुंबई के बांद्रा स्थित 19-A पेरी क्रॉस रोड वाले आलीशान बंगले में रहेगा। सचिन तेंदुलकर ने यह घर 2007 में ₹39 करोड़ में खरीदा था, जिसकी मौजूदा कीमत ₹100 करोड़ से भी ज्यादा है। इसके अलावा, इस परिवार के पास लंदन (लॉर्ड्स के पास) में भी एक आलीशान अपार्टमेंट है।
गैरेज में खड़ी हैं करोड़ों की गाड़ियां
अर्जुन और उनके परिवार को लग्जरी कारों का जबरदस्त शौक है। उनके कलेक्शन में ये शामिल हैं:
· पोर्श कायेन (Porsche Cayenne): कीमत लगभग ₹1.65 करोड़।
· बीएमडब्ल्यू i8 (BMW i8): हाइब्रिड स्पोर्ट्स कार।
· मर्सिडीज-एएमजी C36: हाई-परफॉर्मेंस लग्जरी सेडान।
· लेम्बोर्गिनी उरुस (Lamborghini Urus): सचिन के कलेक्शन की सबसे नई और महंगी एसयूवी।
