केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे के खिलाफ वारंट जारी, यह लगा आरोप

Sunday, Mar 25, 2018 - 11:16 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मादी सरकार में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत चौबे के खिलाफ पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट जारी कराया है। अर्जित समेत 9 लोगों के खिलाफ वारंअ जारी किया गया है। पुलिस की अपील पर भागलपुर कोर्ट ने अर्जित शाश्वत चौबे समेत 9 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। वहीं इस मामले पर पर डीआईजी ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। जल्द ही नतीजा सामने होगा।

क्या है आरोप
अर्जित शाश्वत पर बिना प्रशासन के इजाजत के शोभा यात्रा निकालने साथ ही भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। प्रशासन का तर्क है कि अर्जित के कारण ही भागलपुर के नाथनगर में सांप्रदायिक दंगा होते होते बचा। पुलिस द्वारा लगाए आरोप ने पलटवार करते हुए अर्जित ने कहा कि उन्होंने शोभा यात्रा निकालने की जानकारी प्रशासन को दी थी, लेकिन प्रशासन उस पर मौन रहा। प्रशासन ने इजाजत भी नहीं दी और न ही मना किया।

बेटे के बचाव में अश्विनी चौबे
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने अपने बेटे के बचाव में भागलपुर जिला प्रशासन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। विपक्ष लागातर अर्जित की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। पिछले हफ्ते दो दिनों तक इस मामले को लेकर विधानसभा में हंगामा होता रहा। प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर इस मामले में नरमी बरतने का आरोप लगाया था।

शनिवार को निकला वारंट
पुलिस की मांग पर शनिवार की शाम भागलपुर कोर्ट ने अर्जित समेत 9 लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। जिसके बाद पुलिस अर्जित व अन्य की तलाश कर रही है। इस मामले में पुलिस ने 500 अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया है। भागलपुर के डीआईजी विकास वैभव ने कहा कि अर्जित को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और कानून अपना काम करेगा। 

Punjab Kesari

Advertising