Paris Olympics: पिता बेचते थे दूध, बेटी ने तीरंदाजी में 11वां स्थान हासिल कर बढ़ाया देश का मान

punjabkesari.in Saturday, Jul 27, 2024 - 02:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पेरिस ओलंपिक में भारतीय महिला तीरंदाज अंकिता भकत ने गुरुवार को महिलाओं की तीरंदाजी स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड में 11वां स्थान हासिल किया। यह उनकी बड़ी उपलब्धि है। अंकिता का ओलंपिक तक पहुंचना आसान नहीं था। उनका परिवार आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहा था। उनके पिता दूध बेचते थे और परिवार की आमदनी बहुत कम थी। इन कठिन परिस्थितियों के बावजूद, अंकिता ने तीरंदाजी के प्रति अपनी मेहनत और जुनून को बनाए रखा और अपने ओलंपिक सपने को पूरा किया।
PunjabKesari
अंकिता ने उपकरण उधार लेकर किया था तीरंदाजी का अभ्यास
कोलकाता की निवासी अंकिता ने केवल 10 साल की उम्र में तीरंदाजी की दुनिया में कदम रखा। एक स्थानीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उन्हें ना तो उपकरण मिले और ना ही अनुभव था। इसके बावजूद, अंकिता ने हार मानने के बजाय स्थानीय क्लब से उपकरण उधार लेकर अभ्यास शुरू किया।
PunjabKesari
टाटा एकेडमी में सफलता की शुरुआत
अंकिता की मेहनत और संघर्ष का परिणाम तब मिला जब 2014 में उन्हें टाटा तीरंदाजी एकेडमी में प्रवेश मिला। यहां, कोच धर्मेंद्र तिवारी, पूर्णिमा महतो, और राम अवधेश की देखरेख में उन्होंने अपनी तीरंदाजी की तकनीक को निखारा। 2015 में, 18 साल की उम्र में, अंकिता ने भारतीय तीरंदाजी टीम में स्थान प्राप्त किया।
PunjabKesari
अंकिता की कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां
अंकिता ने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने तीन बार एशियन चैंपियनशिप जीती है। 2015 में सियोल इंटरनेशनल यूथ आर्चरी फेस्ट में रजत और कांस्य पदक प्राप्त किए। 2017 में, उन्होंने एशिया कप और भारतीय सीनियर नेशनल चैंपियनशिप के फाइनल में स्थान बनाया। 2022 में खेलो इंडिया महिला नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपनी श्रेष्ठता साबित की। हाल ही में, हांगझाऊ एशियाई खेलों में उनकी टीम ने रिकर्व वर्ग में कांस्य पदक जीता। अंकिता भकत की यह कहानी उनके दृढ़ संकल्प और अथक प्रयासों की प्रतीक है, जो साबित करती है कि कठिनाइयों के बावजूद अपने सपनों को साकार किया जा सकता है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News