मुंबई के पास तट 40 फुट लंबी व्हेल को देख उड़े हर किसी को होश

Thursday, Jun 14, 2018 - 06:35 PM (IST)

मुंबई: निकटवर्ती रायगढ़ जिले में अरब सागर तट के पास 40 फुट लंबी व्हेल का सड़ा - गला शव मिला है। अधिकारियों ने बताया कि कल शाम उरान के निकट खरदानदा तट के पास व्हेल का शव बहकर आया। वहां घूम रहे जब लोगों ने व्हेल का शव देखा तो उनके होश उड़ गए। 

अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एन वासुदेवन ने बताया कि शायद यह ब्लू व्हेल थी। शव को दफना दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि पिछले तीन साल में यह आठवीं बार है जब महाराष्ट्र में तट के पास व्हेल का शव मिला है ।       

Anil dev

Advertising