Apple का धमाका! आईफोन वाले प्रोसेसर के साथ आ रहा है सबसे सस्ता लैपटॉप, जानें कितनी होगी इसकी कीमत?

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 03:12 PM (IST)

Affordable Apple MacBook : अगर आप भी ऐप्पल का लैपटॉप (MacBook) खरीदने का सपना देख रहे हैं लेकिन बजट आड़े आ रहा है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। ऐप्पल अपनी रणनीति बदलते हुए अब तक का सबसे किफायती मैकबुक (Affordable MacBook) लॉन्च करने की तैयारी में है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसे 4 मार्च को पेश कर सकती है। यह प्रोडक्ट ऐप्पल के पोर्टफोलियो में एक नई शुरुआत होगी क्योंकि अभी तक कंपनी केवल प्रीमियम लैपटॉप ही बनाती रही है।

डिजाइन: MacBook Air जैसा प्रीमियम लुक

लीक्स के मुताबिक इस किफायती मैकबुक का डिजाइन काफी हद तक MacBook Air से मिलता-जुलता होगा। इसमें 12.9 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है जिसमें आईपैड वाली तकनीक का इस्तेमाल होने की संभावना है। यह काफी हल्का और स्लिम होगा। इसे सिल्वर, ब्लू, पिंक और येलो जैसे वाइब्रेंट कलर्स में उतारा जा सकता है।

PunjabKesari

प्रोसेसर: आईफोन वाली ताकत

इस मैकबुक की सबसे खास बात इसका प्रोसेसर है। लागत कम रखने के लिए ऐप्पल इसमें अपनी भारी-भरकम M-सीरीज चिप के बजाय iPhone 16 Pro वाला A18 Pro चिपसेट दे सकता है। यह प्रोसेसर वेब ब्राउजिंग, ऑफिस वर्क, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की फोटो-वीडियो एडिटिंग को बहुत आसानी से हैंडल कर लेगा। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। ध्यान रहे कि इसमें थंडरबोल्ट स्पीड नहीं मिलेगी और आप केवल एक बाहरी डिस्प्ले (External Display) ही कनेक्ट कर पाएंगे।

PunjabKesari

कीमत: विंडोज लैपटॉप को मिलेगी कड़ी टक्कर

ऐप्पल का लक्ष्य इस लैपटॉप के जरिए उन छात्रों और प्रोफेशनल्स को लुभाना है जो बजट के कारण विंडोज लैपटॉप चुनते हैं। अभी ऐप्पल का सबसे सस्ता मैकबुक एयर लगभग 90,000 रुपये का है लेकिन इस नए मॉडल को भारत में 50,000 से 60,000 रुपये की रेंज में पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Perfect age for IVF: किस उम्र में IVF देता है सबसे बेहतर रिजल्ट? कब होता है ज्यादा असरदार और कब हो जाता है बेअसर, जानें सब कुछ

PunjabKesari

क्या यह आपके लिए सही है?

अगर आपको बहुत भारी गेमिंग या हाई-एंड प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग नहीं करनी है और आप ऐप्पल का इकोसिस्टम (macOS) सस्ते में इस्तेमाल करना चाहते हैं तो यह मैकबुक आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News