असम में बाढ़ से हालात और बिगड़े, जेपी नड्डा और राहुल ने भी की कार्यकर्ताओं से अपील

Tuesday, Jul 16, 2019 - 11:04 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने असम बाढ़ से हुई तबाही पर चिंता जताई है और प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने की गुहार लगाई है। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गंधी ने भी उत्तर प्रदेश, बिहार समेत उत्तर पूर्व राज्यों में बाढ़ प्रभावितों की मदद की अपील की।

नड्डा ने कहा, “असम में आई बाढ़ हम सभी के लिए चिंता का कारण है। मैं प्रभावित परिवारों के साथ अपनी सहानुभूति व्यक्त करता हूं। हमारी पार्टी असम के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। हमारे विचार शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

नड्डा ने आगे कहा, "मैं युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्यों के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करता हूं। केंद्र सरकार भी राज्य को पूरा सहयोग प्रदान कर रही है। मैं भाजपा के कार्याकर्ताओं से सभी संभावित तरीकों से प्रभावितों की मदद करने का आग्रह करता हूं।" 

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने की अपील की। गांधी ने ट्वीट कर कहा, "असम, बिहार, उतर प्रदेश, त्रिपुरा और मिजोरम में बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए है। जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। मैं इन सभी राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं वे आम लोगों के राहत और बचाव कार्य में तत्काल जुटे।" 

Yaspal

Advertising