बकरा ईद से पहले BMC लांच करेगी ‘बकरा ऐप’, कुर्बानी को होगा पूरा डाटा

Saturday, Aug 12, 2017 - 12:45 PM (IST)

मुंबई: बकरा ईद से पहले महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी मिलकर एक ऐसा ऐप लाने वाली है जिसमें जानवरों की जनगणना और जानवरों से जुड़ी जानकारियां इकट्ठाकी जाएगी। इस मोबाइल ऐप से बकरे की कुर्बानी देने वाले शख्स की पूरी जनाकारी को रजिस्टर्ड किया जाएगा। इसमें यह भी होगा की बकरे की कुर्बानी कौन दे रहा है और उसके पास कौन सा बकरा है। मुंबई देवनार कत्लखाने के प्रबंधक डा. योगेश शेट्टे ने बताया कि 21 फररवरी तक ऐप तैयार हो जायेगा। बकरीद तीन दिन तक चलती है, इसलिए कुर्बानी देने वालों को उस ऐप में अपना नाम पता और पैन कार्ड, आधार कार्ड और दूसरे पहचान पत्र का नंबर के साथ कुर्बानी करने की तारीख डालनी होगा। उसके बाद खुद ब खुद उन्हें बकरे की कुर्बानी की इजाजत मिल जाएगी।

इस ऐप से बीएमसी को सफाई करने में होगी आसानी
बकरीद के दौरान मुंबई के देवनार कत्लखाने में तकरीबन अढ़ाई लाख बकरे आते हैं, जिन्हें लोग खरीदकर कुर्बानी के लिए अपने घर ले जाते हैं। पिछले साल एक हॉउसिंग सोसायटी में विवाद के चलते मामला बॉम्बे हाई कोर्ट चला गया था, तब अदालत ने बीएमसी के पास सभी कुरबानी की जानकरी ना होने पर सवाल किया था। इस ऐप में जानकरी भरने से बीएमसी के लिए सफाई करने में आसानी होगी। उन्हें पता होगा कि कब कहां-कहां कुर्बानी होने वाली है तो उसी हिसाब से बीएमसी कर्मचारी वहां जाकर तुरंत सफाई कर पाएंगे इससे दूसरों को कोई परेशानी नहीं होगी। वहीं कांग्रेस और एमआईएम ने इसका विरोध करते हुए आरोप लगाया है कि मुस्लिमों के त्योहार पर नकेल कसने के लिये ऐसा किया जा रहा है। 

Advertising