IPS अपर्णा ने रचा इतिहास, अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

Monday, Jul 01, 2019 - 04:56 PM (IST)

न्यूयार्कः 2002 यूपी कैडर की IPS अपर्णा कुमार ने उत्तरी अमेरिका में माउंट डेनाली पर तिरंगा फहरा कर नया इतिहास रच दिया। इस मुकाम को उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में सफलता पूर्वक पार किया। माउंट डेनावी की ऊंचाई समुद्र तल से 20 हजार 310 फुट है। इस उपलब्धि को हासिल करने वाली अपर्णा पहली सिविल सेविका और IPS अधिकारी बन गई हैं।

इस अभियान के लिए अपर्णा भारत से 15 जून को निकली थीं और उन्होंने इस उपलब्धि को 30 जून को हासिल किया। इस यात्रा के दौरान अपर्णा को कड़ाके की ठंड का भी सामना करना पड़ा। तापमान शून्य से 40 डिग्री नीचे तक बना हुआ था।

बता दें कि अपर्णा इससे पहले ही विश्व के छह महाद्वीपों की छह सबसे ऊंची पर्वत चोटियों पर चढाई कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अपना दक्षिणी ध्रुव अभियान भी पूरा किया था। दक्षिणी ध्रुव अभियान पूरा करने के बाद अपर्णा कुमार ने 4 अप्रैल से उत्तरी ध्रुव की 111 मील की नॉर्वे के ओस्लो की यात्रा शुरू की।

अपर्णा कुमार 13 जनवरी को उत्तरी ध्रुव पर पहुंची थीं। जनवरी में बर्फ पर 111 किलोमीटर पैदल चलने के बाद अपर्णा सफलतापूर्वक दक्षिणी ध्रुव पर पहुंची। इस दौरान उनके साथ 35 किलोग्राम वजन के उपकरण भी थे। 

Tanuja

Advertising