अनुराग ठाकुर लोकमत नेशनल मीडिया कॉन्क्लेव को करेंगे संबोधित

Thursday, Mar 30, 2023 - 09:41 PM (IST)

नागपुरः केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर नागपुर में होने वाले लोकमत नेशनल मीडिया कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे। लोकमत मीडिया द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कॉन्क्लेव का विषय है- ‘‘क्या भारतीय मीडिया पूरी तरह से ध्रुवीकृत है?'' 

इस कार्यक्रम का आयोजन स्वतंत्रता सेनानी एवं लोकमत मीडिया समूह के संस्थापक संपादक जवाहरलाल दर्डा उर्फ 'बाबूजी' की जन्म शताब्दी तथा लोकमत के नागपुर संस्करण की स्वर्ण जयंती के मौके पर किया गया है। लोकमत मीडिया समूह के संपादकीय बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य विजय दर्डा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 

Pardeep

Advertising