अनुराग ठाकुर का दावा, फिर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे

Friday, Mar 15, 2024 - 02:39 AM (IST)

नेशनल डेस्क : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, जो आगामी लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी हैं, ने गुरुवार को कहा कि वह हमीरपुर की जनता के सहयोग से इस बार फिर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।

ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों पर रिकार्ड जीत दर्ज करने के साथ मोदी सरकार 400 से ज्याद सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर बिखर चुकी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ मोदी सरकार की उपलब्धियां हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी और उनके गठबंधन का अहंकार है।

Parveen Kumar

Advertising