अनुराग ठाकुर का आरोप,बोले- कांग्रेस शासन के दौरान किया गया राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता

punjabkesari.in Saturday, Jun 03, 2023 - 01:12 AM (IST)

नई दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा से “समझौता” किया गया था। उन्होंने दावा किया कि तब बिचौलियों की देश की रक्षा आवश्यकताओं से जुड़ी संवेदनशील जानकारियों तक पहुंच थी। 

भारत में प्रेस की स्वतंत्रता पर सवाल उठाने के लिए राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने कहा कि देश को ‘अवांछनीय' रेटिंग एजेंसियों या पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जैसे “अविवेकपूर्ण लोगों” से किसी प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। 

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर आरोप लगाया, “राहुल गांधी ने एक तथाकथित पत्रकार का बचाव करने के लिए अपने प्रायोजित प्रेस साक्षात्कार के दौरान भारत और इसकी प्रेस स्वतंत्रता की झूठी निंदा की। उस तथाकथित पत्रकार को हमारी कानून प्रवर्तन एजेंसी ने अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को भारत की खुफिया जानकारी बेचने के लिए गिरफ्तार किया था।” 

गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं जहां उन्होंने विश्वविद्यालयों में छात्रों के साथ बातचीत की, भारतीय प्रवासियों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित किया है और एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News