अनुपम बनेंगे ''एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर'', मनमोहन सिंह का निभाएंगे रोल

Tuesday, Jun 06, 2017 - 04:01 PM (IST)

नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बन रही फिल्म में उनका किरदार निभाएंगे। पत्रकार संजय बारू की किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर: द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह' पर फिल्म बन रही है। यह फिल्म लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दिसंबर 2018 में रिलीज होगी। वहीं मनमोहन सिंह का किरदार निभाने के लिए अनुपम खेर बेहद उत्साहित हैं।

इस फिल्म का निर्देशन रतनाकर गुट्टे और सुनील बोहरा प्रोड्यूस कर रहे हैं। हंसल मेहता के मुताबिक अभी तक उन्होंने फिल्म को लिखना भी शुरू नहीं किया है मगर जल्द वो इस फिल्म को लिखेंगे और तभी बाकी की कास्टिंग भी तय होगी। र्माता सुनील बोहरा के मुताबिक इस फिल्म का स्केल 1982 में बनी निर्देशक रिचर्ड एटनबरो की 'गांधी' के स्तर का होगा जिसमें बेन किंगस्ले गांधी के रोल में थे।

मनमोहन के मीडिया सलाहकार रहे हैं संजय बारू
बता दें कि संजय बारू 2004 से 2008 तक प्रधानमंत्री कार्यालय में मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे। बारू ने अपनी किताब में दावा किया है कि मनमोहन सिंह के कामकाज में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का बार-बार हस्तक्षेप रहता था। हालांकि, इस किताब को कांग्रेस पार्टी ने खारिज कर दिया था।

Advertising