''मनमोहन सिंह'' को देख आप भी हो जाएंगे कन्फ्यूज, VIDEO आया सामने

Thursday, Apr 12, 2018 - 04:31 PM (IST)

नेशनल डेस्कः पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल पर बन रही फिल्म ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का पहला वीडियो जारी हुआ है। इस वीडियो को देख पहली बार में तो कोई भी कन्फ्यूज हो जाएगा। दरअसर इस वीडियो को पहली बार देखने में लग रहा है कि मनमोहन सिंह किसी कार्यालय से बाहर आ रहे हैं लेकिन जब उनके चेहरे पर हल्का-सा कैमरा फोकस होता है तो सच्चाई पता लगती है कि ये मनमोहन सिंह नहीं बल्कि अभिनेता अनुपम खेर हैं। फिल्म ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में अनुपम पूर्व प्रधानमंत्री मिस्टर सिंह का किरदार निभा रहे हैं। खेर की लुक हुबहू मनमोहन सिंह के साथ मेल खा रही है।
 

वीडियो में अनुपम की चाल-ढाल एकदम मनमोहन सिंह की तरह नजर आ रही है। अभिनेता अपने दोनों हाथों को एक खास अंदाज में आगे करके चलते हुए दिखाई दे रहे हैं जो कि मनमोहन सिंह की याद दिलाता है। बता दें कि यह लुक लंदन के सेट का है जहां अनुपम खेर क‍िसी ऑफिस से बाहर की ओर न‍िकलते द‍िखाई दे रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मई 2004 से अगस्त 2008 तक संजय बारू मीडिया एडवाइजर थे। संजय बारू का रोल अक्षय खन्‍ना कर रहे हैं तो वहीं यूके में पैदा हुए इंडियन ऐक्टर अर्जुन माथुर कांग्रेस प्रेसिडेंट राहुल गांधी के किरदार निभा रहे हैं। सोनिया गांधी का किरदार जर्मन ऐक्ट्रेस सुजैन बर्नेट निभाएंगी।

 

Seema Sharma

Advertising