देश में अब तक 158.74 करोड़ लोगों को दी गई कोविड-19 रोधी टीके की खुराक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

Tuesday, Jan 18, 2022 - 09:49 PM (IST)

नई दिल्लीः देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 158.74 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 15 से 18 साल के किशोरों को कुल 3,70,32,672 खुराक दी गई हैं। मंगलवार शाम सात बजे तक 65 लाख (65,85,945) से अधिक खुराक दी गई। 

मंत्रालय के मुताबिक 56 लाख (56,42,395) से अधिक अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य कर्मियों और 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को अब तक एहतियाती खुराक दी गई है। देर रात तक अंतिम आंकड़ों के साथ दैनिक टीकाकरण संख्या बढ़ने की उम्मीद है। 

पिछले साल 16 जनवरी को देश में स्वास्थ्यकर्मियों को टीके दिए जाने के साथ टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। इसके बाद दो फरवरी 2021 से अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण शुरू किया गया। बाद के चरणों में अन्य समूहों के लिए टीका देने की शुरुआत की गई। इस साल तीन जनवरी से 15-18 वर्ष के किशोरों को टीका देने का अभियान शुरू हुआ। 

Pardeep

Advertising