बिहार में उजागर हुआ एक और घोटाला, विपक्ष ने साधा निशाना

Friday, Nov 17, 2017 - 04:47 PM (IST)

पटनाः बिहार में आए दिन नया घोटाला उजागर हो जाता है। बहुचर्चित सृजन घोटाले के बाद शौचालय घोटाला प्रकाश में आया। अब खगड़िया जिले में हुआ उपडाकघर घोटाला सामने आया है। इन घोटालों के चलते विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर निशाना साध रही है। 

यह मामला बिहार के खगड़िया जिले का है। जिले के मानसी उपडाकघर से 71 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया है। यह घोटाला 22 मार्च 2010 से 30 अगस्त 2017 के बीच किया गया है।

जानकारी के अनुसार, खगड़िया पूर्वी अनुमंडल के सहायक डाक अधीक्षक दिनेश्वर प्रसाद साह ने तत्कालीन उपडाकपाल शकीर, डाक सहायक अमित कुमार अमन और चौथम प्रखंड के रोहियार ग्रामीण शाखा के डाकपाल संजीव कुमार के खिलाफ गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। दिनेश्वर प्रसाद साह ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़े-शौचालय घोटालाः मास्टरमाइंड बटेश्वर प्रसाद तेलंगाना से गिरफ्तार

विपक्ष ने साधा निशाना 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा है कि बिहार में हर सुबह घोटाले की सुबह होती है। उन्होंने लिखा कि नीतीश सरकार के रहते हुए अब राज्य में उप डाकघर घोटाला सामने आया  है। अभी भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जीरो टॉलरेंस की नीति की बात करते हैं।  

Advertising