भाजपा ने जारी की एक और सूची, हाथरस सुरक्षित सीट से राजवीर दिलेर को बनाया उम्मीदवार

Tuesday, Mar 26, 2019 - 05:44 AM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार देर रात एक और सूची जारी की है। इस सूची में कर्नाटक से 2, असम से 1 और उत्तर प्रदेश से 1 सीट पर उम्मीदवारों का एलान किया है। पार्टी ने उड़ीसा विधानसभा की एक सीट पर भी उम्मीदवार तय किया है।

भाजपा ने हाथरस सुरक्षित सीट से इगलास के मौजूदा विधायक राजवीर सिंह दिलेर को उम्मीदवार बनाया है। राजवीर दिलेर 2017 के विधानसभा के चुनाव में इगलास से विधायक चुने गए थे। उनके पिता किशनलाल दिलेर भी हाथरस से चार बार सांसद रह थे।

 

Yaspal

Advertising