कांग्रेस ने जारी की उम्मीदावारों की एक और सूची, वाराणसी पर फंसा पेच
Sunday, Apr 14, 2019 - 05:26 AM (IST)
नेशनल डेस्कः कांग्रेस ने शनिवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा में 18 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जिसमें कुमारी शैलजा, अशोक तंवर और दीपेंद्र हुड्डा के नाम प्रमुख हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक उत्तर प्रदेश में नौ, हरियाणा में छह और मध्य प्रदेश में तीन उम्मीदवार घोषित किए गये हैं।
Congress Central Election Committee announces the next list of candidates for the ensuing elections to the Lok Sabha. pic.twitter.com/RXPrp68rNI
— Congress (@INCIndia) April 13, 2019
हरियाणा में अंबाला से पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, सिरसा से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा, भिवाड़ी-महेंद्रगढ़ से श्रुति चौधरी, गुडग़ांव से कैप्टन अजय सिंह यादव और फरीदाबाद से ललित नागर को टिकट दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में अंबेडकरनगर से उम्मेद सिंह निषाद, गोंडा से कृष्णा पटेल, बस्ती से राजकिशोर सिंह, सलेमपुर से राजेश मिश्रा, जौनपुर से देवव्रत मिश्रा, गाजीपुर से अजीत कुमार कुशवाह, चंदौली से शिवकन्या कुशवाह और भदोही से रमाकांत यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। मोहनलालगंज से रमाशंकर भार्गव के स्थान पर अब आरके चौधरी को टिकट दिया गया है।
मध्य प्रदेश में भींड से देवाशीष जाररिया, ग्वालियर अशोक सिंह और धार से दिनेश गिरवाल को उम्मीदवार घोषित किया गया है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 404 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जिनमें संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।