UAE में एक और भारतीय ने जीती करोड़ों की लॉटरी

Tuesday, Sep 04, 2018 - 11:43 AM (IST)

दुबईः दुबई में आए दिन  भारतीयों की लॉटरी लगने की खबरें आती रहती हैं। अब फिर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में   एक भारतीय ने बड़ी लॉटरी जीती है। इस बार जॉर्ज मैथ्यू नामक भारतीय ने  1.2 करोड़ दिरहम (करीब 23 करोड़ रुपए) की लॉटरी  जीती है। मैथ्यू ने अबुधाबी की बिग टिकट लॉटरी में 175342 नंबर का टिकट खरीदा था।

सोमवार को उन्हें मासिक लॉटरी का विजेता घोषित किया गया। इस लाटरी में छह अन्य भारतीयों को भी ईनाम भी मिला है। बीते कुछ समय में यहां रह रहे कई भारतीयों ने लॉटरी जीती है। गत जुलाई में केरल से ताल्लुक रखने वाले ताजो मैथ्यू ने 19 लाख डॉलर (करीब 13 करोड़ रुपए) की लॉटरी जीती थी।

इससे पहले अप्रैल में दुबई में गाड़ी चलाने वाले भारतीय की भी करीब 23 करोड़ रुपए की लॉटरी लगी थी। इसी साल जनवरी में केरल निवासी एक अन्य भारतीय ने लॉटरी जीती थी। अबुधाबी में सबसे बड़े मासिक लॉटरी ड्रा में उन्होंने भी करीब 23 करोड़ रुपए जीते थे।
 

Tanuja

Advertising