अमरनाथ यात्रा के लिये श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना

Friday, Jul 13, 2018 - 01:19 PM (IST)

 जम्मू : जम्मू कश्मीर में वाॢषक अमरनाथ यात्रा के लिये आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 3,451 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ।   पुलिस ने यह जानकारी दी। दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा की 60 दिवसीय यात्रा 28 जून को शुरू हुई और अब तक 1.51 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।   पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालु दो अलग - अलग काफिले में यहां भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुए।  

 

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि 2,281 श्रद्धालु जहां 36 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग से यात्रा कर रहे हैं , वहीं 1,170 श्रद्धालुओं ने 12 किलोमीटर लंबे सबसे छोटे बालटाल मार्ग को चुना।   अधिकारी ने बताया कि बारिश के बावजूद श्रद्धालु 110 वाहनों में रवाना हुए। आज सुबह राज्य के कई हिस्सों में बारिश भी हुई।  

Monika Jamwal

Advertising