पांच दिसंबर से होगा वार्षिक निरंकारी समागम

punjabkesari.in Friday, Nov 20, 2020 - 09:19 PM (IST)

कठुआ: संत निरंकारी मिशन द्वारा 73वां वार्षिक समागम का आयोजन पांच दिसंबर से किया जा रहा है। सतगुरु माता सुदीक्षा जी के आशीर्वाद से यह समागम तीन दिनों तक चलेगा। कोविड 19 महामारी के चलते इस बार समागम वर्चयुल तरीक े से किया जाएगा। मीडिया सहायक डॉ शिव कुमार ने बताया कि इस समागम में विश्व भर के लाखों श्रद्धालु आनलाइन तरीके से इस समागम से जुड़ेंगे।

 

उन्होंने कहा कि वर्ष 1948 को मिशन का पहला समागम किया गया था। जिसके बाद से लगातार समागम जारी हैं। इस वर्ष समागम का मुख्य विषय स्थिरता है। मिशन अध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से विश्व में सत्य, प्रेम, एकत्व का संदेश दे रहा है। उन्होंने तमाम अनुयायियों से इस समागम में वर्चयुल तरीके से संबधित बेबसाइटों से जुडऩे का आह्वान किया है। 
--------------- 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News