Unknown WhatsApp कॉल से परेशान? जानिए साइलेंट करने का आसान तरीका
punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 05:59 PM (IST)
नेशनल डेस्क: भारत में WhatsApp के यूज़र्स की संख्या करीब 80 करोड़ है। मैसेजिंग से लेकर कॉलिंग तक, यह ऐप रोज़मर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन इसकी लोकप्रियता के साथ-साथ एक समस्या भी तेजी से बढ़ी है अनजान नंबरों से आने वाली WhatsApp कॉल्स।
साइबर ठग WhatsApp का इस्तेमाल फर्जी कॉल और मैसेज के ज़रिए लोगों को ठगने के लिए कर रहे हैं। कई यूज़र्स को ऐसे कॉल्स आते हैं, जिनमें सामने वाला खुद को बैंक कर्मचारी, सरकारी अधिकारी या किसी कंपनी का प्रतिनिधि बताता है।
WhatsApp ने दिया आसान समाधान
अगर आप भी Unknown नंबरों से आने वाली कॉल्स से परेशान हैं, तो WhatsApp का एक प्राइवेसी फीचर आपके बहुत काम आ सकता है। इस फीचर का नाम है Silence Unknown Callers। इस फीचर को ऑन करने के बाद आपके WhatsApp पर आने वाले अनजान नंबरों के कॉल्स अपने आप साइलेंट हो जाएंगे। यानी फोन की घंटी नहीं बजेगी और आप बिना परेशान हुए सुरक्षित रह सकेंगे।
Silence Unknown Callers फीचर कैसे काम करता है?
सिर्फ आपके सेव किए गए कॉन्टैक्ट्स ही आपको कॉल कर पाएंगे
अनजान नंबरों से आने वाले कॉल्स साइलेंट रहेंगे
ऐसे कॉल्स पूरी तरह ब्लॉक नहीं होंगे, बल्कि कॉल हिस्ट्री में दिखते रहेंगे
अगर कभी ज़रूरत पड़े, तो आप बाद में उस नंबर को देख या कॉल कर सकते हैं
यह फीचर खास तौर पर स्पैम और स्कैम कॉल्स से बचाने में मदद करता है।
Android फोन में कैसे ऑन करें यह फीचर?
अपने फोन में WhatsApp खोलें
ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करें
Settings पर जाएं
अब Privacy ऑप्शन खोलें
नीचे स्क्रॉल करके Calls पर टैप करें
यहां Silence Unknown Callers को ऑन कर दें
iPhone यूजर्स के लिए तरीका
WhatsApp ऐप खोलें
नीचे दिए गए Settings ऑप्शन पर टैप करें
Privacy सेक्शन में जाएं
नीचे स्क्रॉल करके Calls पर टैप करें
Silence Unknown Callers को ऑन कर दें
क्यों जरूरी है यह फीचर?
आज के समय में साइबर फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं। एक अनजान कॉल आपकी निजी जानकारी या पैसे के लिए खतरा बन सकती है। ऐसे में WhatsApp का यह फीचर आपकी प्राइवेसी और सुरक्षा दोनों को मजबूत करता है।
