सरकार की अर्थव्यवस्था को लेकर घोषणाएं ‘प्रचार का एक अन्य प्रयास'': येचुरी

Saturday, Aug 24, 2019 - 07:52 PM (IST)

नई दिल्लीः मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिये केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाओं को ‘प्रचार का एक अन्य प्रयास' करार दिया। उन्होंने शनिवार को कहा कि सरकार की मूलभूत नीतियां दोषपूर्ण हैं। सीतारमण ने अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए शुक्रवार को कई घोषणाएं कीं।

येचुरी ने ट्वीट किया, ‘‘सरकार की कल की घोषणाएं कुछ और नहीं बल्कि प्रचार का एक अन्य प्रयास तथा सुर्खियां बनाने की कोशिश भर है। जब मूलभूत नीतियों में खामी हो, विशेषज्ञता की कमी हो, दिशा के बारे में कोई अंदाजा नहीं हो और आंकड़ों में लगातार बदलाव किये जा रहे हों, ऐसे में इन बनावटी कदम का महत्व नहीं रह जाता है।'' येचुरी ने सरकार के ऊपर प्रचार के लिए बजट की घोषणाओं से पलटने का भी आरोप लगाया।

Pardeep

Advertising