छत्तीसिंहपोरा नरसंहार : खूनी खेल को याद कर आज भी कांप उठती है रूह

Friday, Mar 23, 2018 - 06:27 PM (IST)

 श्रीनगर: छत्तीसिंहपोरा नरसंहार को पूरे 18 वर्ष हो गए हैं। लोग आज भी उस खूनी खेल को याद कर डर से कांप उठते हैं। पींडि़त परिवारों को इस बात का भी दुख है कि 35 सिखों के हत्यारे तक प्रशासन आज तक नहीं पहुंच पाया है। छत्तीसिंहपोरा के शहीदों की याद में अनंतनाग गुरूद्वारे में पाठ रखा गया। नम आंखों से स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवारों ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी और सरकार से मांग की कि कातिलों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।


गौरतलब है कि वर्ष 2000 में अनंतनाग के छत्तीसिंहपोरा में 35 सिखों को मार दिया गया था। हत्यारे सेना की वर्दी में आए थे। उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें बेगुनाह मारे गए। अफसोस की बात है कि इस नरसंहार को हुए पूरे 18 वर्ष हो गए हैं पर सरकार अभी तक इस मामले को हल नहीं कर पाई है।
 

Punjab Kesari

Advertising