मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे अन्ना हजारे

Thursday, Jun 16, 2016 - 05:40 PM (IST)

अहमदनगर : पूर्व यूपीए सरकार के लिए सबसे बड़ा आंदोलन चलाने वाले समाजसेवी अन्ना हजारे अब मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाने की तैयारी में हैं। अन्ना हजार इसे बार भी जनलोकपाल बिल को लेकर ही आंदोलन चलाएंगे। इस संबंध में उन्होंने अपने समर्थकों को एक पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से हजारे ने आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा है। 


अन्ना हजारे का कहना है कि दो सालों में मोदी सरकार ने जन लोकपाल बिल पास नहीं किया। इसलिए अब फिर से आंदोलन का समय आ गया है,  आप सब तैयार रहें। 
 
Advertising